big breakingक्राइमबलिया

अधिवक्ता की रहस्यमय मौत मामले में नया मोड़, पत्नी ने बताया हत्या

साथी की मौत पर अधिवक्ता भी हुए उग्र, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

R News Manch

अधिवक्ता की रहस्यमय मौत मामले में नया मोड़, पत्नी ने बताया हत्या

साथी की मौत पर अधिवक्ता भी हुए उग्र

बलिया: जनपद बलिया के  बेल्थरारोड तहसील में उभांव थाना के ककरासो गांव निवासी अधिवक्ता गोरख नाथ (45) की रहस्यमयी मौत मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। मृतक अधिवक्ता की पत्नी पुष्पा देवी ने उभांव पुलिस को लिखित तहरीर देकर पति की साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जताई है और न्याय की मांग की है। जबकि मामले में मृतक के भाई के तहरीर पर पहले ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन सोमवार को पत्नी द्वारा हत्या की आशंका जताने पर पूरा मामला गरमा गया है। इधर साथी की रहस्यमई मौत पर अधिवक्ताओं ने भी सोमवार को रोष व्याप्त किया और न्याय की मांग को लेकर तहसील में नारेबाजी की। वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्यारे सिंह और अमानुल हक अब्बासी के नेतृत्व में एसडीएम एआर फारूकी को लिखित ज्ञापन सौंपा। 64 अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता गोरख नाथ की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की सीबी सीआईडी जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता राणा प्रताप सिंह, कलिंद्रा यादव, दिलरोज अहमद, परवेज कमाल पाशा, अतुल प्रकाश यादव, राशिद कमाल पाशा, चंद्रमणि, हरिंद्र राजभर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, वीरेंद्र बहादुर यादव समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

इधर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव और मंत्री मुनेश वर्मा ने मृतक अधिवक्ता की पत्नी पुष्पा देवी से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक अधिवक्ता की पत्नी और परिवार के दुख की घड़ी में एसोसिएशन उनके साथ है और जरूरत पड़ने पर न्याय मिलने तक आंदोलन भी किया जाएगा। आपको बता दें कि विगत 21 जुलाई को घर से तहसील जाने के लिए अधिवक्ता गोरख नाथ (45) ग्राम ककरासो निवासी बाइक से निकले थे। जिन्हें घायलावस्था में सोनाडीह मार्ग पर 22 की सुबह में पाया गया। जिनका इलाज के दौरान वाराणसी बीएचयू अस्पताल में मौत हो गया। रविवार को पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था किंतु अधिकांश अधिवक्ता इस मामले को संदिग्ध मौत मान रहे थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *