big breakingक्राइमबलिया

बकरी चराने को लेकर मारपीट में नौ महिलाएं जख्मी

दोनों पक्ष से आठ पर मुकदमा दर्ज

R News Manch

बकरी चराने को लेकर मारपीट में नौ महिलाएं जख्मी
दोनों पक्ष से आठ पर मुकदमा दर्ज
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के विशुनपुरा गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। जिससे दोनों पक्ष से नौ महिलाएं जख्मी हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घायलों में एक पक्ष से ऊषा देवी (40), प्रियंका कुमारी (26), पिंकी कुमारी (12), लालसा देवी (35) और दूसरे पक्ष से गीता देवी, रुबी कुमारी, चंदा कुमारी, अमृता कुमारी और माया देवी शामिल है। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रियंका को सर में गंभीर चोट लगने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने विंध्याचल के लिखित तहरीर पर शैलेश, विशुनदेव, राजन, रामप्रीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जबकि विपक्षी शैलेश कुमार के लिखित तहरीर पर ऊषा देवी, शिवकुमारी, रीता देवी और प्रियंका के खिलाफ मारपीट के आपराधिक धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विंध्याचल ने आरोप लगाया कि खेत में बकरी चले जाने से पटिदारों ने जमकर गाली दिया और विरोध करने पर उसकी पत्नी और अन्य परिजनों की पिटाई कर दी। वहीं विपक्षी शैलेश कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान वह चैकियां मोड़ पर काम के लिए आया था। घर पर मारपीट की घटना की जानकारी पर वह पहुंचा था। जहां पपीता का पौधा उखाड़ने का बहाना बनाकर उनकी पत्नी और बच्चों की पिटाई कर जख्मी कर दिया गया था।


R News Manch

Related Articles