big breakingबलिया

डर्टी फेसबुक आईडी मामले में भाजपा अध्यक्ष संग एसपी से मिले निवर्तमान नपं अध्यक्ष

सूरज गुप्ता के फेसबुक आईडी से महिलाओं और भाजपा नेताओं की फोटो लगाकर की जा रही अश्लील पोस्ट

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में चर्चित गालीबाज फेसबुक आईडी संचालक के खुलासा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बेल्थरारोड के निवर्तमान नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने सोमवार को एसपी राजकरन नैययर से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। एसपी राजकरन नैययर ने जल्द ही इसका खुलासा करने का भरोसा दिया। बताया कि बेल्थरारोड में फेसबुक पर नगर के संभ्रांत परिवारों, भाजपा नेताओं और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मामला उनके संज्ञान में है इसकी जांच की प्रक्रिया जारी है जो अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका खुलासा होगा। भाजपा नेता और निवर्तमान नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात किया और गालीबाज फेसबुक संचालक के करतूतों से अवगत कराया। श्री गुप्ता ने बताया कि सूरज गुप्ता के नाम संचालित एक फेसबुक आईडी द्वारा फेसबुक जैसे सोशल साइट पर फर्जी आईडी से भाजपा नेताओं, नगर के प्रतिष्ठित कारोबारियों के परिजनों और महिलाओं को फोटो लगाकर उन पर अभद्र टिप्पणी किया जा रहा है। जो घटिया मानसिकता और राजनीतिक नीचता का प्रमाण है। इसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फेसबुक सीईओ पर मुकदमा दर्ज करने की उठाई आवाज
भाजपा के बेल्थरारोड मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने फेसबुक के सीईओ के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज उठाई है। मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने उभांव पुलिस को एक नया तहरीर देकर फेसबुक के सीईओ, गालीबाज आईडी संचालक और भारतीय फेसबुक गवर्नेंस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग है। आरोप लगाया कि सूरज गुप्ता के नाम से संचालित फेसबुक आईडी द्वारा भाजपा नेताओं और नगर के सम्मानित लोगों के खिलाफ उनकी फोटो लगाकर अभद्र, अश्लील टिप्पणी किया जा रहा है। नगर की महिलाओं पर खुलेआम अभद्र, भद्दी कमेंट और टिप्पणी किया जा रहा है। जिसके कारण भाजपा नेताओं और नगरवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने फेसबुक पर फर्जी आईडी से हो रहे निम्नस्तरीय टिप्पणी को घटिया राजनीति का हिस्सा बताया है।
निवर्तमान नपं चेयरमैन ने बताया विरोधियों की साजिश, दर्ज है मुकदमा
भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने भी इसे निकाय चुनाव में विरोधियों की साजिश बताया। कहा कि ऐसे गालीबाज और फर्जी फेसबुक आईडी निकाय चुनाव के ठीक एक माह पहले ही सक्रिय होते है। जिसे साइबर पुलिस भी अब तक पकड़ने में नाकाम रही है। गालीबाज फेसबुक आईडी से भाजपा नेता सतीश गुप्ता, अरुण कुमार तिवारी, पंकज मोदी, राममननोहर गांधी, नगर के कारोबारी अशोक जायसवाल, सोनू मित्तल, दया मद्धेशिया, फौजी कमलेश गुप्ता, इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, चंदन मद्धेशिया, सभासद पिक्की वर्मा, शंकर मद्धेशिया, गोपी गुप्त, अमित जायसवाल और दीपक कन्नौजिया समेत कई लोगों पर खुलेआम अभद्र टिप्पणी कर चुका है। आपको बता दें कि इसी मामले में भाजपा के आईटी सेल कार्यकर्ता पंकज मोदी के शिकायत पर फेसबुक आईडी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सका है। हालांकि उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने भी जल्द ही इसका खुलासा होने का दावा किया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *