big breakingबलियाशिक्षा

लक्ष्य निर्धारित करने के बाद कठीन परिश्रम से मिलती है सफलताः मधुछंदा सिंह

सेंट जेवियर्स स्कूल के टापर्स छात्र को मिला मेडल और प्रशस्तिपत्र

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव में संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में सोमवार को बीडीओ मधु छंदा सिंह ने टापर्स छात्रों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान प्रिंसिपल डा. जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने टापर्स छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जबकि मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सीयर ब्लाक की बीडीओ मधु छंदा सिंह ने छात्रों को सफलता मूल मंत्र दिया। कहा कि सफल होने के लिए पहले लक्ष्य को निर्धारित करें, फिर लक्ष्य के अनुरुप कठीन परिश्रम करें। तभी सफलता मिल सकेगी। जिसके बाद बीडीओ मधुछंदा सिंह के हाथों स्कूल टाॅपर हुए आकिफ अहमद, शान्वि और प्रगति गोयल के साथ कक्षा नर्सरी से नौवीं और 11वीं के टाॅप रैंकर्स को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तायक्वांडो और ओलंपियाड में नेशनल प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन सहजीना सुल्ताना ने किया। इस मौके पर अकील अहमद, रुकैया परवीन, प्रवीण चैबे, नीरज तिवारी, तनवीर फातिमा, सहजीना सुल्ताना, उदितराज गुप्ता, हिमांशु, जितेंद्र कुमार, अर्सिल अयाज, श्याम जी वर्मा, बबलू राजभर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
ये छात्र हुए सम्मानित
सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रियंका गुप्ता, नूरआलम, सुर्यांशु जायसवाल, विनायक त्रिपाठी, मो. अनास, हर्षिता पांडेय, अनन्या जायसवाल, हेंसी, नितिन मौर्या, हेंसी, मुस्कान यादव, आदित्य पांडेय, निति कुमार, प्रिंस चैहान, मो. आसिफ, आयुष गुप्ता, दिव्यांश चैधरी, सौया कुमार गोंड, संस्कृति पांडेय, प्रिया यादव, ऋतिमा चैरसिया, सत्यम जायसवाल, सौम्या गोंड, आयुष यादव आदि के अलावा तायक्वांडो के लिए विनीत कुमार, अभिनव चंद्र त्रिपाठी, पिंस कुमार गोंड और मो हमद समीम समेत अनेक छात्रों को स्मृति चिंह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *