big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

तालाब में मिला पिंटू तिवारी का शव, गांव में सनसनी! 

एक दिन पहले से थे लापता

R News Manch

तालाब में मिला पिंटू तिवारी का शव, गांव में सनसनी!

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दीरामपुर धरहरा के पास कोहली मोहन ताल तालाब में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रहस्यमय तरीके से पिंटू तिवारी (42) का उतराया हुआ शव मिला। परिजनों की आंखों के आंसू और गांव वालों की भीड़ ने माहौल को दहला दिया।

बताया जा रहा है कि पिंटू तिवारी बुधवार को ताल में नहाने गए थे। जिसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। पहले तो परिजनों को लगा कि वे नहाकर कहीं गए होंगे कुछ देर में लौट आएंगे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिवार उनकी बेतहाशा से खोजबीन कर रहा था। लेकिन गुरुवार को तालाब से शव मिलने की खबर ने पूरे गांव को दहला दिया। मौत की गुत्थी अभी भी बरकरार है कि आखिर वे गहरे पानी तक कैसे पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह उर्फ टाइगर ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था में सहयोग करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, घर में पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के करुण क्रंदन से माहौल बेहद गमगीन हो गया है। रहस्यमय मौत ने गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।


R News Manch

Related Articles