big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
भूमि विवाद में पुलिस का तांडव, जबरन निर्माण सामग्री उठा ले गई पुलिस
थानाध्यक्ष के निर्देश डायल 112 की पुलिस पर मजदूर को पीटने का लगा आरोप
बलियाः जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष के इशारे पर डायल 112 की पुलिस ने जमकर तांडव किया। भीमपुरा नंबर दो गांव में बैनामा की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे विक्रम पासवान की भूमि पर विपक्षी के साथ अचानक डायल 112 की पुलिस पहुंची और मजदूरों की पिटाई करने के बाद निर्माण का सामान भी उठा ले गए। जिसका विडियो भी वायरल हो गया। जिसमे भूमि स्वामी के एक पक्ष और पुलिस के बीच खूब बकझक हो रहा है। विडियो में भूमि स्वामिनी लगातार पुलिस पर बिना किसी आदेश के जबरन निर्माण रुकवाने और मजदूर को मारकर समान ले जाने का आरोप लगा रही है। जबकि पुलिस नगरा थानाध्यक्ष के आदेश पर काम रोकने का फरमान सुना रही है।



