धार्मिकबलिया

रोडवेज के पास जाम से निजात को सतर्क रही पुलिस, खुब हुई चेकिंग

बाजार में जगह जगह तैनात रही पुलिस

R News Manch

बलियाः धनतेरस पर शनिवार को बेल्थरारोड रोडवेज के पास पुलिस ने जमकर चेकिंग अभियान चलाया और पांच वाहनों का चालान किया। रोडवेज के पास अक्सर लगने वाले जाम से निजात के लिए पुलिस धनतेरस पर पहले से ही सतर्क थी। चैकी इंचार्ज मदनलाल के साथ पुलिस यहां पूरे दिन तैनात रही और खुब वाहन चेकिंग भी किया। चैकी इंचार्ज ने बाइक पर ट्रीपल लोडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की खुब खबर ली। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे गए।
जगह जगह तैनात रही पुलिस
धनतेरस पर नगर में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से निजात के लिए रोडवेज, तीनमुहानी, मुख्य बाजार और रेलवे चैराहा पर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। जिससे सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों के खड़ा करने और ठेला रिक्सा, आटो खड़ा कर सड़क की पटरियों को जाम करने वालों पर काफी अंकुश लगा रहा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *