big breakingबलिया

रेलवे हाल्ट के पास अंधाधुन पेड़ो की कटाई पर प्रधान ने जताई आपत्ति

रेलवे में मचा हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी हुए मौन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के किडिहरापुर रेलवे स्टेशन के पास गोविंदपुर दुगौली रेल हाल्ट के किनारे अंधाधुन पेड़ो की कटाई पर प्रधान शक्ति सिंह ने आपत्ति जताई है। प्रधान शक्ति सिंह ने रेलवे दोहरीकरण कार्य के बहाने वन विभाग पर अवैध तरीके से सभी पेड़ो को कटवाने और मौके से तत्काल पेड़ो को अज्ञात जगह पर भिजवाने का आरोप लगाया है। जिससे वन विभाग और रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि पेड़ो के कटाई के लिए पूर्व में किए गए चिन्हांकन के बावजूद अतिरिक्त पेड़ काटने के कारण को बताने में मौके पर मौजूद वन अधिकारी असमर्थ रहे। आपको बता दें कि औड़िहार-भटनी रेल खंड पर तेजी से हो रहे रेल दोहरीकरण कार्य के दौरान हजारों पेड़ काटने की अनुमति रेलवे ने ली है। जिसे वन विभाग द्वारा कटवाया जा रहा है। लेकिन रेल दोहरीकरण कार्य के दौरान रेलवे किनारे से काटे जाने वाले पेड़ों की पहले ही नंबरिंग की गई थी। काटे जाने वाले पेड़ों पर चिन्हांकन भी किया गया था लेकिन अब बिना चिन्हांकन वाले पेड़ों को भी धड़ल्ले से काटा जा रहा है। जिस पर गांव के प्रधान शक्ति सिंह ने आपत्ति जताया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *