big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

“रामलीला” की जगह “रणलीला”! 

महामंडलेश्वर और चेयरमैन में खुलेआम भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल, मेला बना महाभारत का मैदान

R News Manch

“रामलीला” की जगह “रणलीला”! 

महामंडलेश्वर और चेयरमैन में खुलेआम भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल, मेला बना महाभारत का मैदान

बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा में रामलीला का मंचन अभी शुरू भी नहीं हुआ था कि असली ड्रामा नगर के बीचोंबीच सड़क पर ही देखने को मिल गया! नगरपालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल और श्रीनाथ मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के बीच सोमवार को ऐसा तगड़ा भिड़ंत हुआ कि राह चलते लोग भी ठिठक गए। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्षों में खुलेआम धक्का-मुक्की, मारपीट और जमकर गाली-गलौज होने लगी।

सबसे हैरत की बात यह रही कि यह पूरा हाईवोल्टेज सीन कैमरे में कैद हो गया और फिर सोशल मीडिया पर “फायर वीडियो” की तरह वायरल हो गया। मामले में दोनों पक्षों से एकदूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।पूरा विवाद रामलीला मेले के संचालन को लेकर बताया जा रहा है। मठ पक्ष और नगरपालिका दोनों अपनी-अपनी भूमिका को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। लेकिन जब दो ताकतवर पक्ष आमने-सामने हों, तो मामला सिर्फ भूमिका तक नहीं रुका बल्कि हाथापाई तक जा पहुंचा!

समर्थकों में भी घमासान

मठ के संतों और चेयरमैन समर्थकों के बीच पहले जमकर तू तू मैं मैं हुआ और एकदूसरे पर गालियों की बौछार होने लगी। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर आग में घी डाल दिया।

पुलिस अलर्ट मोड में

घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रसड़ा पुलिस फौरन हरकत में आ गई है। चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है और ख़ुफ़िया तरीके से दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।


R News Manch

Related Articles