big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

एसएसबी जवान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

R News Manch

एसएसबी जवान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
बलियाः शादी का झांसा देकर महिला संग दुष्कर्म करने के आरोप में बलिया जनपद के उभांव थाना पुलिस ने एसएसबी जवान सतीश कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बलिया न्यायालय के निर्देश पर किया और मामले की जांच भी शुरु कर दी है। पीड़िता ललिता देवी पुत्री स्व. रामकिशुन ग्राम शाहपुर अफगां थाना उभांव की मूल निवासी है। जिसके अनुसार मोहन सराय बेलौझा निवासी अजय कुमार से सन 2014 में उसकी शादी हुई थी लेकिन 2018 में पारिवारिक कलह के कारण संबंधि विच्छेद हो गया। इस बीच 2019 में आरोपी एसएसबी जवान सतीश कुमार पुत्र सुरेश ग्राम कोठिया नगरा निवासी ने शादी करने का झांसा देकर साढ़े तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा और इस बीच दो बार जबरन गर्भपात भी करवाया। जो अब शादी करने के नाम पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।


R News Manch

Related Articles