रसड़ा विधायक ने सदन में विकास को लेकर विज़न 2047 पर की चर्चा
एयर एंबुलेंस से लेकर नदियों तक को जोड़ने का दिया सुझाव









रसड़ा विधायक ने सदन में विकास को लेकर विज़न 2047 पर की चर्चा
एयर एंबुलेंस से लेकर नदियों तक को जोड़ने का दिया सुझाव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को रसड़ा विधायक ने ऐसा विज़न रखा कि सदन तालियों से गूंज उठा। लंबे समय बाद स्वस्थ होकर लौटे विधायक ने बुधवार को करीब 17 मिनट में एक से बढ़कर एक सुझाव दिए। बाढ़ और सूखे से बचाव के लिए नदियों को जोड़ने की महायोजना, किसानों की तरक्की के लिए नहरों को पक्का करने का प्रस्ताव, और ट्रैफिक में फंसकर दम तोड़ने वालों के लिए नेशनल हाईवे पर एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे प्रदेश का सपना है।”
विज़न 2047 पर रसड़ा विधायक का भाषण अब चर्चा का विषय बन गया है। इसके पूर्व सदन में सभापति ने विधायक को स्वस्थ होकर सदन में लौटने पर बधाई दी, तो विधायक ने पूरे सदन का आभार जताया।


