श्री मानस मंदिर में बजा नई कमेटी का नगाड़ा, झंडा महोत्सव को लेकर भरी हुंकार! साहिल गुप्ता बने अध्यक्ष
महावीरी पूजा की अगुवाई की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार चौबे को

श्री मानस मंदिर में बजा नई कमेटी का नगाड़ा, झंडा महोत्सव को लेकर भरी हुंकार! साहिल गुप्ता बने अध्यक्ष
महावीरी पूजा की अगुवाई की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार चौबे को
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड श्री मानस मंदिर उत्थान सेवा ट्रस्ट की बैठक में उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, जब स्व. नागेंद्र प्रसाद साहू के पुत्र साहिल गुप्ता को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। साहिल ने मंच से ही एलान किया कि “पिता का सपना अब मेरा संकल्प है!”
महावीर झंडा पूजा कमेटी का भी जोश के साथ पुनर्गठन किया गया। प्रवीण कुमार चौबे को कमेटी की कमान सौंपी गई, तो राजेश वर्मा महामंत्री बने। अजय जायसवाल कोष की चाबी संभालेंगे, जबकि अजीत मोदनवाल उपकोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
कमेटी में सज्जन मौर्य, मृत्युंजय गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, सतीश गुप्ता समेत 25 से अधिक लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं। मंच पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, अतुल मद्धेशिया, अच्छे लाल साहू जैसे चेहरों की मौजूदगी ने बैठक को खास बना दिया।
घोषणा हुई कि “इस बार श्री महावीर झंडा महोत्सव गूंजेगा ऐसे, कि बलिया ही नहीं, पूरा पूर्वांचल देखेगा इसकी भव्यता!”
अब निगाहें टिकी हैं उस ऐतिहासिक दिन पर, जब आस्था और परंपरा एक बार फिर इतिहास रचेंगी!





