big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

स्कूल टॉपर दिशा बरनवाल को 11 हजार का मिला चेक, कैप्टन ऑफ द ईयर हुए मयंक एवं श्रेया

सेंट जेवियर्स स्कूल में सीनियर क्लास के टॉपर्स छात्रों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र

R News Manch

स्कूल टॉपर दिशा बरनवाल को 11 हजार का मिला चेक, कैप्टन ऑफ द ईयर हुए मयंक एवं श्रेया  

सेंट जेवियर्स स्कूल में सीनियर क्लास के टॉपर्स छात्रों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को ज्ञान शक्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसके तहत कक्षा 6 से 9 एवं कक्षा 11 के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कानपुर यूनिवर्सिटी के चाइल्ड काउंसलर, टीचर ट्रेनर शुभम चौहान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। छात्रों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे सभी ने सराहा। कानपुर यूनिवर्सिटी के चाइल्ड काउंसलर, टीचर ट्रेनर शुभम चौहान ने छात्रों के प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही छात्रों के पढ़ाई में बेहतर परिणाम के लिए उनके बौद्धिक, शारीरिक और सामाजिक विकास हेतु छात्र, अभिभावक के बीच के सामान्य व्यवहार को बेहतर करने की अपील किया। इस मौके पर सभी कक्षा के क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चयनित छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 96.38 प्रतिशत अंक पाने वाली कक्षा 7 की छात्रा दिशा बरनवाल स्कूल टॉपर रही। जिसे डायरेक्ट डॉ जे आर मिश्र ने स्कूल की तरफ से 11 हजार का चेक देकर विशेष रूप से पुरस्कृत किया। ग्रीन हाउस के मयंक पांडे एवं स्नेहा चौहान को कैप्टन ऑफ ईयर घोषित कर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 11 में रितिम चौहान, महिमा मद्धेशिया वैष्णवी चौबे एवं शुभमणि त्रिपाठी अव्वल रहें। संचालन आयुष गुप्ता, दिव्यांशु नवल एवं बबलू सर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा के साथ वरिष्ठ शिक्षक उदित राज गुप्ता, मो. जेबिन, अरुण यादव, पी के सिंह, ज्योति वर्मा, अरविंद एवं रवि समेत अन्य लोगों का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर संजय कुमार मिंटू, बबलू जायसवाल, गुड्डू भाई के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles