big breakingअन्यउत्तरप्रदेशदिल्लीदेश विदेशराजनीति
इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ बने देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे पीएम!
मोदी ने रचा इतिहास





मोदी ने रचा इतिहास: इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ बने देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे पीएम!
नई दिल्ली: इतिहास रचते हुए वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4078 दिन पूरे कर लिए और इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वह भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
तीसरी बार कुर्सी पर बैठने वाले मोदी ने न सिर्फ सियासत के खेल में बाज़ी मारी, बल्कि समय के पैमाने पर भी इतिहास लिख दिया। अब सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू (6130 दिन) उनसे आगे हैं।
देश की सियासत में ये ‘मोदीकाल’ अब इतिहास की किताबों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।


