big breakingबलिया

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मां का 98 वर्ष की अवस्था में निधन

शनिवार को चैनपुर मठिया के सरयू घाट पर होगा अंतिम संस्कार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव की माता गुलाबी देवी का आज निधन हो गया। वे करीब 98 वर्ष की थी। उन्होंने क्षेत्र के टंगुनिया गांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जिसकी खबर मिलते ही टंगुनिया गांव स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दल के नेता और ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को चैनपुर मठिया स्थित सरयू किनारे घाट पर होगा। वे अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रवधू और नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके पुत्र प्रेमशंकर यादव, आद्याशंकर यादव, पौत्र अनिल यादव समेत पुत्रवधू और अन्य परिजनों में जबरदस्त शोक व्याप्त है। मां के निधन पर पूरा परिवार स्तब्ध सा है। वे पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी। निधन की सूचना पर देर शाम तक शोक व्यक्त करने वालो की भीड़ जुटी रही। शोक व्यक्त करने वालों में सपा नेता इरफान अहमद, अंगद यादव, रुद्रप्रताप यादव, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, जिपं सदस्य दिनेश यादव, सोनू यादव, महेश यादव, राशिद कमाल पाशा, अरशद हिंदुस्तानी, दिलरोज अहमद, शाहिद भाई, राममनोहर गांधी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *