big breakingउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदिल्लीदेश विदेशबलियाशिक्षा

छात्रों ने स्कूल में देखा चंद्रयान का लाइव प्रसारण

स्कूलों में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का हुआ सीधा प्रसारण

R News Manch

छात्रों ने स्कूल में देखा चंद्रयान का लाइव प्रसारण
स्कूलों में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का हुआ सीधा प्रसारण
देर शाम तक शिक्षकों के साथ जमे रहे छात्र
कहीं गुरु जी का लैपटाॅप तो कहीं प्रोजेक्टर पर दिखा चंद्रयान 3 का नजारा

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के अधिकांश राजकीय स्कूलों में बुधवार को चंद्रयान 3 का चांद पर उतरने का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। साथ ही शिक्षकों ने छात्रों को देश के इस गौरवशाली सफलता की विस्तार से जानकारी दी। इसके लिए कहीं स्कूल के शिक्षक का लैपटाॅप तो कहीं प्रोजेक्टर का सहारा लिया गया। चंद्रयान 3 के लाइव प्रसारण के लिए क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों पर छात्रों को बुलाया गया था। चंद्रयान 3 का सीधा प्रसारण देखने के लिए छात्रों के साथ ही शिक्षकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। सीयर प्राथमिक पाठशाला नं. वन पर हेडमास्टर दिलीप कुशवाहा के देखरेख में लैपटाॅप पर चंद्रयान 3 के लैंड करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बेल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल पर स्कूल चेयरमैन डा. जे.आर. मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा के देखरेख में बड़े प्राजेक्टर से इसका प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। जबकि सोनाडीह कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पर भी जयप्रकाश यादव के देखरेख में छात्रों के बीच चंद्रयान 3 का प्रसारण किया गया। जिसे देख छात्रों में जबरदस्त खुशी व्याप्त हो गया। इसके अलाव बेल्थरारोड नगर पंचायत कार्यालय पर भी निवर्तमान नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने सभासद और नगरवासियों के साथ चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा और इस सफलता के लिए एकदूसरे को बधाई दी।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *