क्राइमबलिया

एक माह बाद भी लूटकांड का नहीं हुआ खुलासा

डाक्टर पुत्र से हथियारबंद बदमाशों ने लूटा था सोने की चेन और मोबाइल

R News Manch

बलियाः उभांव थाना के मिश्रौली रोड पर संचालित शिवलोक अस्पताल के संचालक डा. विजय शंकर यादव के पुत्र दीपक से हथियारबंद बदमाशों द्वारा लाखों के लूट मामले के खुलासा में अब तक पुलिस नाकाम रही है। घटना के करीब एक माह बाद भी अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। बदमाशों ने 4 जुलाई की रात बाइक से घर जा रहे डाक्टर पुत्र दीपक यादव को हथियार के बल पर रोक लिया और करीब साढ़े तीन लाख के कीमती सोने की चेन और मोबाइल छिनकर निकल भागे। जाते समय बदमाशों ने दीपक के बाइक की चाभी लेते गए और विरोध करने पर हथियार के बट से उनके सर पर हमला कर जख्मी कर दिया और फायरिंग करते हुए निकल भागे। मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पीड़ित ने पुलिस पर बदमाशों को बचाने की नीयत से हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिसिया लापरवाही से अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *