
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में सीयर पुलिस चौकी से कुछ कदमों की ही दूरी पर चोरों ने आधी रात को मेंस पार्लर की गुमटी का दरवाजा तोड़ दिया और दस हजार रुपया नगद और अन्य सामान पर हाथ साफ कर निकल भागे। पार्लर संचालक मो. कादिर ने बुधवार को चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। बेल्थराबाजार गांव निवासी मोण् कादिर पिछले करीब पांच वर्ष से नगर में किराया पर एक गुमटी लेकर न्यू लुक मेंस पार्लर चलाता है। पार्लर संचालक के अनुसार वह दो माह का किराया देने के लिए दस हजार रुपया नगद पार्लर में ही रखकर रात दस बजे दुकानबंद कर घर चला गया। सुबह सात बजे जब दुकान पहुंचा तो पीछे के गेट को टूटा देख अवाक रह गया। दुकान के अंदर दराज से नगद और कुछ सामान गायब थे। नगर में चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।




