उभांव इंस्पेक्टर ने भीमपुरा थाना में दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस ने सोनू यादव को किया भगोड़ा घोषित

बलियाः जनपद बलिया के उभांव इंस्पेकटर अविनाश कुमार सिंह ने करीब डेढ़ वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ भीमपुरा थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर सोनू यादव उर्फ उदयप्रताप यादव उर्फ कृष्णा यादवग्राम लखनसिंह थाना भीमपुरा निवासी को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उक्त सोनू की पुलिस को पिछले करीब डेढ़ वर्ष से तलाश है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहीमपट्टी एटीएम पर दिसंबर 2020 में नागेंद्र प्रसाद ग्राम रामपुर मऊ निवासी के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 50 हजार रुपया उड़ा दिया। जनवरी 2021 भीमपुरा थाना में दर्ज मुकदमा के तहत विवेचना में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई। इनमें दो आरोपी जेल जा चुके है। जबकि सोनू यादव लगातार फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापमारी जारी है। पुलिस ने अब फरार अभियुक्त के खिलाफ भादवि की धारा 174 ए के तहत भीमपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया है।




