big breakingबलिया

विकसित नगर में सुरक्षा के भी होंगे पुख्ता इंतजाम, प्रमुख चैराहों पर लगेगा सीसी टीवी कैमरा

बेल्थरारोड नगरपंचायतः पहली बोर्ड बैठक में 35 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्ताव पर लगी मुहर

R News Manch

सरकारी भूमि से हटेगा अतिक्रमण, तालाब का होगा सुंदरीकरण
नगर में बनेंगे कई छोटे-छोटे कई पार्क, हर वार्ड में पेयजल के लिए लगेगा आरओ बूथ

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगरपंचायत की पहली बोर्ड बैठक में करीब 35 करोड़ के कार्ययोजना प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। नगरपंचायत के प्रथम महिला चेयरमैन रेनू गुप्ता ने नगर में विकास कार्य तेज करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता करने पर जोर दिया। जिसके बाद सभी वार्ड सदस्यों ने नगर के विकास को लेकर प्रस्तावित कार्यों के मसौदे पर विस्तार से चर्चा किया। जिसके बाद सभासदों की आम सहमति से नगर के सभी प्रमुख चैराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया। नगर के सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण को पुलिस की मदद से हटाया जायेगा और नए विकास योजनाओं को पूरा किया जायेगा। नगर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल के लिए आरओ बूथ लगेगा। तालाबों का सुंदरीकरण होगा। चैधरी चरण सिंह तिराहा समेत उपलब्ध प्रमुख स्थानों पर भी छोटे छोटे पार्क विकिसत किए जायेंगे। जनपद के सबसे बड़े पार्क में शुमार स्थानीय चंद्रशेखर पार्क का सुंदरीकरण होगा। शास्त्री नगर में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगेगी। नगर के अवैध गुमटियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही नगर में नाली, नाला, सड़क, पथ प्रकाश, साफ सफाई और आवश्यक सफाई उपकरण के लिए करीब 35 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया। जिसे जल्द ही शासन को भेजा जायेगा। बैठक में ईओ ब्रजेश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, सभासद निलेश गुप्ता, राममनोहर गांधी, सुधीर मौर्य, दुर्गावती देवी, परवेज हमजा गुड्डू, सुनील गुप्ता, मो. सद्दाम, संगीता मौर्य समेत सभी सभासद मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *