एनसीपीए में गाउन पहने टॉपर्स छात्र हुए सम्मानित
रिपोर्ट कार्ड पाकर खिले छात्रों के चेहरे
एनसीपीए में गाउन पहने टॉपर्स छात्र हुए सम्मानित
रिपोर्ट कार्ड पाकर खिले छात्रों के चेहरे



बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी बेल्थरारोड परिसर में मंगलवार को छात्रों के बीच वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे के साथ सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह की मौजूदगी कक्षा नर्सरी से 9 वीं एवं 11 वीं के टॉपर्स छात्रों को गाउन पहनाकर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सीयर पुलिस चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह ने छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामना दी और उन्हें अनुशासित रहते हुए निरंतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा निरंतर पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र है।



पुलिस चौकी प्रभारी सीयर बांक बहादुर सिंह ने नई शिक्षा पद्धति को बेहतर बताया और कहा कि प्रत्येक छात्र के पढ़ाई के दौरान वर्ष में एक दिन ऐसा आता है जब पूरे एक वर्ष के पढ़ाई और मेहनत का पूरी रिपोर्ट तैयार होता है। जो स्पष्ट करता है कि छात्र ने पढ़ने में कितनी मेहनत की है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता एवं असफलता अपने हाथ में निश्चित है, आज बड़ा संयोग है कि सर्वाधिक अंक पाने वाले सफल बच्चों को मेरे हाथों प्रशस्ति पत्र के साथ अंक पत्र एवं मेडल देने का अवसर मिला। लेकिन कोई जरूरी नहीं कि बहुत आज का टॉपर्स लगातार यह स्थान बनाए रखे। इसके लिए निरंतर पढ़ाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और सफलता के बूते ही बच्चे अपने गुरुजनों, माता पिता, स्कूल, क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकते है। संचालन आनन्द श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रिंसिपल पूनम प्रसाद, रूमिता शर्मा, संध्या सिंह, अमर प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा, विशाल, गौरव मिश्रा, सुजीत, मो. जिशान समेत अनेक लोग मौजूद रहें।



