big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

छेड़खानी के अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार

नाबालिग के साथ किया था छेड़खानी का प्रयास

R News Manch

छेड़खानी के अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार
नाबालिग के साथ किया था छेड़खानी का प्रयास
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत उभांव थाना के दो अलग अलग गांव में नाबालिग किशोरी के साथ हुए छेड़खानी के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें उभांव थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। दोनों ही मामले में आरोपियों ने नाबालिग के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया था। सीयर चैकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में उन्होंने भिड़कुंड गांव निवासी सियाराम चैहान को पकड़ा। जो गांव के ही एक किशोरी के साथ जबरन घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया था। जबकि टंगुनिया चैकी इंचार्ज पंकज सिंह ने नाबालिग के साथ हुए छेड़खानी के एक दूसरे मामले में आरोपी विनित मद्धेशिया ग्राम बिगह जमीन बिगह निवासी को धर दबोचा।

घर में घुस किशोरी के साथ जबरन छेड़खानी, आरोपी फरार
बलियाः उभांव थाना अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ मनचलों ने जबरन छेड़खानी की और कुकर्म करने का प्रयास किया। हालांकि किशोरी की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। परिजनों की शिकायत पर उभांव थाना पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।


R News Manch

Related Articles