big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलियामऊवाराणसी

महाकुंभ भगदड़ में बलिया के दो महिलाओं की मौत

दोनों मृतका नगरा थाना के चचया गांव की निवासी, गांव में छाया मातम

R News Manch

महाकुंभ भगदड़ में बलिया के दो महिलाओं की मौत

दोनों मृतका नगरा थाना के चचया गांव की निवासी, गांव में छाया मातम

बलिया: महाकुंभ भगदड़ हादसे में जनपद बलिया के भी दो महिलाओं की मौत हो गई। नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव की दो महिलाओं के मौत की खबर मिलते ही चचया गांव में मातम सा छा गया। मृतकों की पहचान रिंकी सिंह 35 वर्ष पत्नी छट्ठू सिंह एवं मीरा देवी 50 वर्ष पत्नी बलजीत सिंह के रूप की गई है। दोनों गांव में पड़ोसी थी और साथ में ही महाकुंभ स्नान को गई थी। बुधवार की सुबह 3 बजे के आसपास परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतका के घर आसपास के लोगों एवं शुभचिंतकों की आवाजाही होने लगी है। परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।


R News Manch

Related Articles