प्रमुख चौराहों पर एनसीपीए के छात्रों ने की नुक्कड़ सभा
सड़क सुरक्षा एवं महिला उत्पीड़न पर आमजन को झकझोरा
प्रमुख चौराहों पर एनसीपीए के छात्रों ने की नुक्कड़ सभा
सड़क सुरक्षा एवं महिला उत्पीड़न पर आमजन को झकझोरा

बलियाः गणतंत्र दिवस पर बेल्थरारोड के प्रमुख चौराहों पर एनसीपीए के छात्रों ने नुक्कड़ सभा किया। नगर के रेलवे चैराहा, तीनमुहानी, चौकिया मोड़, रोडवेज, मर्यादपुर एवं बेलौली समेत अलग अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभा किया गया। जिसके तहत सड़क सुरक्षा एवं महिला उत्पीड़न जैसी गंभीर मसले पर छात्रों ने कड़ा प्रहार किया। जिसे हर किसी ने सराहा। छात्रों के जीवंत नुक्कड़ सभा के संदेश ने सामाजिक कुरीतियों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन की लापरवाही को उजागर किया और आमजन को झकझोर दिया। सड़क हादसे में पिछले एक माह में नगर के तीन युवकों के दर्दनाक मौत की चर्चा करते हुए छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सभी नियमों के अनुपालन करने एवं इसमें लापरवाही करने पर होने वाले हादसों और भयानक परिणाम को भी नुक्कड़ सभा के तहत रेखांकित किया। वहीं बढ़ते महिला उत्पीड़न, नारी हिंसा एवं समाज में महिलाओं को उपेक्षित करने की मानसिकता को भी छात्रों ने सामाजिक विकास में सबसे बड़ा बाधक बताया। इस मौके पर प्रबंधक सतीश दुबे, शिक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिशान अहमद, मंजीत सर समेत अनेक लोग मौजूद रहें।



