big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
Trending
जेई संग मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
स्वर्ण व्यवसायी पर मुकदमा दर्ज
बलिया: नगरा नगर पंचायत मे लाइन मैन पर रायफल तानने और विद्युत जेई तारकेश्वर यादव की पिटाई करने का मंगलवार को विडियो वायरल हो गया। जिसमे सराफा कारोबारी लाइनमैन पर राइफल तान रहा है। जिसका विरोध करने पर उसने जेई का कलर पकड़कर धक्का दिया और पिटाई कर दिया। मामले मे नगरा पुलिस ने जेई तारकेश्वर यादव की तहरीर गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शूरू कर दी है। स्वर्ण व्यवसायी अमरेन्द्र पर मुकदमा दर्ज होने से व्यापारियों मे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने असलहा लायसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी है।




