big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

युवक ने सरयू में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान 

तुर्तीपार पुल पर हुआ हादसा, दीपावली के दिन खुदकुशी का प्रयास

R News Manch

दीपावली के दिन युवक ने सरयू में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया 

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में सोमवार की सुबह दीपावली के दिन एक युवक ने तुर्तीपार पुल से सरयू में छलांग लगा दी। जिसे आसपास के मछुआरों ने देख लिया और समय रहते बचा लिया। जिससे उसकी जान बच गई लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। खुदकुशी के प्रयास का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।


R News Manch

Related Articles