big breakingक्राइमबलिया

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

चारपहिया वाहन को बचाने में हुआ हादसा, ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

R News Manch

बलिया : जनपद बलिया के उभांव थाना के मालीपुर चट्टी के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्वेश पटेल (25) पुत्र राजेश पटेल ग्राम सुपापाली निवासी के रूप में की गई। जो घटना के समय किसी रिश्तेदार के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक नगरा से बेल्थरारोड़ की तरफ जा रहा था। इस बीच एक चारपहिया वाहन को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदता चला गया। हादसे में ट्रक से कुचलकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर युवक की मौत की भनक से परिजनों में कोहराम मच गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *