big breakingअन्यउत्तरप्रदेशक्राइमदेश विदेशबलिया

मुंबई में बॉयलर फटने से बलिया के युवक की मौत

बेल्थरारोड से परिजन हुए रवाना

R News Manch

मुंबई में बॉयलर फटने से बलिया के युवक की मौत

बेल्थरारोड से परिजन हुए रवाना

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पशुहारी ग्राम निवासी राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजू (50) की शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में सेंचुरी मिल का बॉयलर फटने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को मृतक के बड़े भाई विपिन लाल श्रीवास्तव और मृतक की पत्नी मुंबई के लिए रवाना हो गई। हादसे में राजू के साथ पांच और लोग थे, जिनके शरीर के परखच्चे उड़ गए। मृतक राजू की पहचान उनके हाथ से हुई, जो दुर्घटना स्थल से दूर जा गिरा था। हाथ पर गोदना से राजेश श्रीवास्तव लिखे जाने से उनकी शिनाख्त हो सकी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना के बाद पशुहारी से उनके बड़े भाई विपिन लाल श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ मुंबई रवाना हो गए। मृतक का परिवार ठाणे के कल्याण में अपने निजी मकान में रहता है। मृतक परिवार में पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।


R News Manch

Related Articles