big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियामनोरंजनलाइफस्टाइल

महिलाओं ने खेली होली, महिला होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल

घर से लेकर बाहर तक साबित हो चुकी है महिलाओं की अगुवाई: चेयरमैन

R News Manch

महिलाओं ने खेली होली, महिला होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल

घर से लेकर बाहर तक साबित हो चुकी है महिलाओं की अगुवाई: चेयरमैन

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड आदर्श नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन रेनू गुप्ता के साथ नगर की महिलाओं ने बुधवार को जमकर होली खेली। नगर के लगन मैरेज हॉल में नगर पंचायत चेयरमैन की मौजूदगी में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां नगर की महिला चेयरमैन रेनू गुप्ता ने बारी बारी से सभी महिलाओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और महिलाओं को उनकी क्षमता का आभास कराया। नप चेयरमैन रेनू गुप्ता ने कहा कि घर से लेकर बाहर तक महिलाओं की सफल अगुवाई अब साबित हो चुकी है। महिलाएं हर क्षेत्र में नं वन है और इसे पूरी दुनिया ने मान लिया है, सिर्फ हमें अपनी ताकत को समझना होगा। समारोह में महिलाओं ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और फिर सामूहिक प्रीतिभोज में शामिल होकर सभी ने भारतीय व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस मौके पर प्रतिमा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुशीला भारती, सुमन देवी, ज्योति गुप्ता, रुचि वर्मा, शकुंतला देवी, विभा गुप्ता, शीला गुप्ता, आरती देवी, सीमा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

 


R News Manch

Related Articles