big breakingउत्तरप्रदेशखेलबलिया

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंस को मिला सिल्वर मेडल

नेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र खिलाड़ी प्रिंस कुमार ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। जो अब नेशनल चैंपियनशिप में भी प्रदर्शन करेगा। प्रिंस को यह सफलता अंडर 17 बैच में 63 किलोग्राम भार के तहत हुए मुकाबले में मिला। जिसने आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी को नॉक आउट शिकस्त दी। प्रिंस ने लगातार चार मुकाबला जीता। ताइक्वांडो कोच उदित राज गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन बाबतपुर में किया गया था जिसमें प्रदेश के अनेक सीबीएसई बोर्ड के छात्र खिलाड़ियों की टीम पहुंची थी। बलिया जनपद से भी कई सीबीएसई बोर्ड स्कूल के खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में शामिल हुए। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिंस कुमार गोंड ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिसका चयन अब नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए कर लिया गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *